खनियांधाना। एक पंखा पूर्वजों के नाम अभियान के तहत एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय नदावन में आयोजित एक कार्यक्रम में जितेंद्र पुरोहित विधायक प्रतिनिधि एवं बीआरसी संजय भदोरिया द्वारा सभी की उपस्थिति में संस्था प्रभारियों को पंखे वितरित किए गए। कार्यक्रम मैं 6 पंखे विभिन्न छह विद्यालयों को वितरित किए गए।
बीआरसी संजय भदोरिया ने कहा शिक्षा दान से बढ़कर कोई दान नहीं है। अभियान संयोजक राजेश देव पांडे ने बताया की एक पंखा पूर्वजों के नाम अभियान श्राद्ध पक्ष के अंतिम दिवस 2 अक्टूबर तक निरंतर चलेगा जो व्यक्ति अपने पूर्वजों की स्मृति में विद्यालयों को पंखा देना चाहते हैं वह श्राद्ध पक्ष के अंतिम दिवस 2 अक्टूबर तक अपनी स्वीकृति दे सकते हैं आज कार्यक्रम में 6 पंखे दानदाताओं द्वारा विद्यालयों को दिए गए। दानदाताओं में अमृतलाल वर्मा ,मदन मोहन वंशकार, अनीता खरे, भारती अहिरवार, करण सिंह बुंदेला, मुकेश कोली, द्वारा ईपीएस नदावन, प्राथमिक विद्यालय आजादपुर, हाई स्कूल पिपरा, प्राथमिक विद्यालय पोटा एवं प्राथमिक विद्यालय हरिजन चक, को एक-एक पंखा उनकी आवश्यकताओं को देखते हुए दिया गया। इस अवसर पर मुकेश कुमार पटेरिया, सत्येंद्र कुमार जैन जगदीश लोधी बीएसी, हारुण खान सीएसी विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं और बच्चे उपस्थित रहे।