कुकड़ेश्वर। नगर परिषद कुकड़ेश्वर, जिला नीमच, मध्य प्रदेश द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत 20 सितंबर 2024 को शाम 7रू30 बजे तंबोली चौक पर वार्ड नंबर 1, 2, और 3 में स्वच्छता सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में उपाध्यक्ष सोनाली उज्जवल पटवा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमल सिंह परमार, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि उज्जवल पटवा, पार्षद टीना सागर पेंटर, कौशल्या बाई लीलाधर काजू मोदी, लोकेश मोदी और सागर पेंटर सहित नगर परिषद के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और पॉलीथिन प्रतिबंध की जानकारी देते हुए कपड़े की थैलियों का वितरण किया गया। वार्डों में अच्छा कार्य करने वाले सफाई मित्रों का सम्मान फूल-मालाओं से किया गया और वार्ड के नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया। एनजीओ टीम द्वारा चार प्रकार के कचरे के निपटान और 3आर सेंटर की जानकारी भी दी गई।
स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा, जिसमें नागरिकों से अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की गई है।