BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2024, 11:57 am
GOOD NEWS : नीमच की शान शबनम खान को मिला राज्य स्तरीय योगिनी अवार्ड, प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित समारोह में हुई सम्मानित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। एडुजी लाइफ संस्था द्वारा 21 सितंबर 2024 को राज्य स्तरीय योगिनी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन राजधानी भोपाल में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया। 
नीमच की शान शबनम खान जिला योग प्रभारी को योग में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिले से चयनित कर राज्य में योगिनी अवार्ड से सम्मानित किया गया। इससे पहले 11 फरवरी 2023 में इंटरनेशनल योगिनी अवार्ड सेरेमनी 2023 में भी शबनम खान जिला योग प्रभारी को परमार्थ निकेतन ऋषिकेश उत्तराखंड में इंटरनेशनल योगिनी अवार्ड से सम्मानित किया गया था। 
शबनम खान ने बताया कि योग उनके लिए अत्यधिक आवश्यक है। योग आध्यात्मिक उन्नति शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग की आवश्यक पड़ती हैं। शबनम खान ने नीमच में योग का परचम फहरा रखा है। 10 वर्षों से योग को प्रत्येक सामाजिक संस्था, जिला जेल, नशा मुक्ति, एनसीसी के सैनिकों बच्चों स्कूली बच्चों व योग प्रशिक्षण केंद्र नीमच में नियमित निःशुल्क योग कक्षा लगाकर आमजन को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। इस उपलब्धि पर नीमच के शहर वासियों ने शिक्षा जगत, आमजन ने राज्य स्तरीय अवार्ड मिलने पर बहुत-बहुत बधाई व आभार प्रकट किया। लता दीदी एवं उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद आभार।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE