खरगोन। सेवा सहकारी संस्था मर्या. कसरावद की वार्षिक साधारण सभा प्रशासक श्री आर.आर. भट्ट के मुख्य अतिथ्य में कृषक वाणिज्य सेवा केन्द्र में सम्पन्न हुई। संस्था के प्रबंधक रामकृष्ण पाटीदार के द्वारा सभा में वर्ष 2023-24 लेखा विवरणों को प्रस्तुत किया गया तथा वर्ष 2023-24 के स्वीकृत बजट अंतर्गत कम या अधिक व्यय की स्वीकृति ली गई एवं वर्ष 2025.26 का 228.36 लाख रुपये का बजट सभा से पारित किया गया।संस्था का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए रामकृष्ण पाटीदार ने बताया कि आलोच्य वर्ष 2023-24 में संस्था के द्वारा राशि 2355.73 लाख रुपये का ऋण कृषक सदस्यों को शुन्य प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराया है। साथ ही संस्था कसरावद के अमानतदारों का विश्वास संस्था कसरावद के प्रति है। जिसके फलस्वरूप संस्था की अमानत राशि 692.95 लाख रुपये है। संस्था द्वारा सदस्यों को पशुपालन कार्यशील पूंजी ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। संस्था का 31 मार्च 2024 पर 59.65 लाख रुपये का संचित लाभ में है।बैंठक को संबोधित करते हुये संस्था प्रशासक एवं सहकारिता विस्तार अधिकारी आर.आर. भट्ट के द्वारा बताया गया कि सदस्यों के सराहनीय सहयोग एवं मार्गदर्शन के कारण वर्तमान में संस्था आर्थिक रूप से प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ रही है। साथ हि आमसभा में उपस्थित सदस्यो को इफको प्रतिनिधी के द्वारा नैनो युरिया एवं नैनो डिएपी के उपयोग एवं पैदावार में होने वाली वृद्धि के बारे में बताया गया। संस्था को पूर्व में जिले में सर्वाेच्च कार्य निष्पादन एवं बचत अमानतो में वृद्धि हेतु पुरूष्कृत हुई है। संस्था को नाबार्ड द्वारा 2.73 लाख सी.डी.एफ फंड़ के रूप में प्राप्त हुआ है। सभा में शाखा कसरावद के शाखा प्रबंधक टि.सी. भाटिया, संस्था प्रषासक आर.आर. भट्ट, इफको जिला प्रतिनिधी तुकेष कुमार मनाथे एवं संस्था कर्मचारी उपस्थित रहे।