शाजापुर। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार शाजापुर पुलिस मेरा युवा भारत (माय भारत) के तहत सायबर क्राईम एक्सपर्ट उनि अंकित मुकाती एंव सायबर सेल प्रभारी विकास तिवारी के द्वारा पॉलीटेक्निक कॉलेज शाजापुर में युवा विद्यार्थियां केा नवीन सायबर क्राईम के बारे में जानकारीयां दी गयी एंव नवीन घटित सायबर क्राईम के तरीको से बचने के बारे में जानकारी दी गयी। बढते सायबर क्राईम से सावधानीयां रखने के संबध में विद्यार्थियों केा जागरुक किया गया। साथ ही डिजीटल अरेस्ट से संबधित होने वाले विडियो कॉल के जरिए इन्वेस्टिीगेशन एजेंसी के नाम सेे डरा धमकाकर ठगी को अंजाम देेने वाले सायबर फ्रॅाड से सतर्क रहने व बचने के तरीको के बारे मे बताया। साथ सायबर क्राईम घटित होने की स्थिति में नजदीकी थाना व सायबर हेल्पलाईन न0 1930 पर त्वरित रुप से घटित अपराध की जानकारी देने हेतू समझाईस दी गयी।