खरगोन। शहर के एमजी रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर दूसरे दिन भी विरोध देखने को मिला। बुधवार को व्यपारियो ने नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए, आधे दिन प्रतिष्ठान बन्द रखे। दोपहर 12 बजे नाराज व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। एसडीएम कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई को भेदभाव पूर्ण एवं नगरपालिका की तानाशाही करार दिया। व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन ने बिना पूर्व चिन्हित किये ओटले, सायबान हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया है, जबकि यह निर्माण दुकान की हद में है, इसका टेक्स चुका रहे है। इतना ही नही एमजी रोड पर चौड़ी़ सड़के है यहां कोई अतिक्रमण नही है, नगरपालिका को कार्रवाई करना है तो जहा अतिक्रमण है वहा कार्रवाई करे जिससे आम लोगो ओर व्यापारी दोनो को राहत मिल सके।