इंदौर। विद्या ज्योति कार्यक्रम की शुरुआत हुई। श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय इंदौर के सेंटर फॉर वूमेन स्टडीज समिति ने रोटरी क्लब इंदौर के साथ मिलकर भारत सरकार द्वारा प्रायोजित योजना उल्लास के अंतर्गत विद्या ज्योति कार्यक्रम बुधवार शाम से शुरू किया जाएगा। इसमें 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की गैर साक्षर महिलाओं को मौलिक साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान प्रदान करना सुनिश्चित किया जाएगा। डॉ. उपिन्दर धर, कुलपति श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। डॉ. कविता शर्मा, सेंटर फॉर वूमेन स्टडी समिति प्रमुख द्वारा विद्या ज्योति साक्षरता कार्यक्रम से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनीश मलिक, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, रोटरी क्लब, रोटिरियन, रवि प्रकाश लंगर, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर साक्षरता सलाहकार, रोटरी इंटरनेशनल जिला 3040, डॉ. रेणु सिंह जिला साक्षरता समिति अध्यक्ष, अशोक जोशी, जिला समन्वयक, उल्लास नवभारत साक्षरता मिशन, राकेश शर्मा अध्यक्ष रोटरी क्लब इंदौर अप टाउन, मनमोहन तिवारी सचिव रोटरी क्लब इंदौर अप टाउन इत्यादि साक्षरता अभियान के बारे में जानकारी देंगे।