भगवानपुरा। नगर स्थित शासकीय महाविद्यालय भगवानपुरा में 28 सितंबर 2024 को होने वाली जिला स्तरीय पुरुष शतरंज प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रतियोगिता से पहले संस्था प्राचार्य डॉ. प्रकाश सोलंकी ने विद्यार्थियों को शतरंज की बारीकियों से अवगत कराया और उन्हें इस मानसिक खेल के गुर सिखाए।
डॉ. सोलंकी ने विद्यार्थियों को बताया कि शतरंज केवल खेल नहीं, बल्कि एक मानसिक व्यायाम है जो सोचने-समझने की क्षमता को विकसित करता है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी प्रो सोहन गुर्जर द्वारा दी गई।