BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2024, 5:07 pm
NEWS : जिला कलेक्टर ने किया जिला हॉस्पिटल का निरीक्षण, वार्डों में मरीजों से लिया फीडबैक, बोले-पहले से सुधरी हैं व्यवस्थाएं, पढे़ रेखा खाबिय की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने आज बुधवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने कहा कि चिकित्सालय की व्यवस्था पर काफी सुधार है, इसको लेकर उन्होंने खुशी जाहिर की। 


निरीक्षण के दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी जयसिंह मीणा, डॉ. अनीश जैन, मनीष वर्मा सहित अन्य चिकित्सा स्टाफ उपस्थित रहा। उन्होंने पीएमओ कार्यालय की उपस्थित की पंजिका की जांच भी की।


जिला कलेक्टर ने बारी-बारी सभी वार्डों में जाकर निरीक्षण किया जिसमें आइसोलेशन, आईसीयू, थैलेसीमिया वार्ड, सर्जिकल वार्ड, मेल और फीमेल वार्ड, ओपीडी, नेत्र वार्ड, भोजन शाला सहित सभी वार्डों में जिला कलेक्टर ने मरीजों से वार्तालाप की एवं चिकित्सालय का फीडबैक लिया। जिला कलेक्टर ने मरीजों से दवाइयां की उपलब्धता के बारे में पूछा। उन्होंने थैलेसीमिया वार्ड उपचार करा रही कॉलेज की छात्रा से वार्तालाप की। जिसमें बालिका ने कहा कि अब चिकित्सालय में पहले की तुलना में अच्छी सुविधा मिल रही है। जिला कलेक्टर का चिकित्सालय परिसर में साफ सफाई पर विशेष फोकस रहा। उन्होंने सभी से अपील की सभी अपना ध्यान रखें घर के आसपास साफ सफाई रखें। उन्होंने चिकित्सालय में कार्यरत संविदा कर्मियों की जानकारी ली। 


जिला कलेक्टर ने पीएमओ से ओपीडी के बारे में जानकारी ली जिसमें पीएमओ ने बताया कि चार से पांच काउंटर बढ़ा दिए गए हैं, जिसमें मरीजों की भीड़ बट गई है और किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है तथा दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE