चित्तौड़गढ़। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चित्तौड़गढ़ डॉ. मुकेश विजयवर्गीय एवं खुशवन्त कुमार हिण्डोनिया आई.डी.एस.पी ने जिले में मौसमी बिमारीयों पर प्रभावी रोकथाम एवं बेहतर उपचार की दृष्टि से विभागीय अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रहते हुए पुख्ता प्रबंधन सुनिष्चित करने के निर्देश दिये। खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी भूपालसागर डॉ. राहुल कुमार बैरवा के निर्देशन में खण्ड स्तरीय टीम द्वारा खण्ड में स्क्रब टाईफस व डेंगु के केसों के घरों पर जाकर कुलरों, गमलों,बर्तनों,परिण्डों में भरे अनुपयोगी पानी को खाली करवाकर उपचारित करवाया एवं गंबुशिया मछलियॉ डलवायी, सर्वे के माध्यम से आमजन को साफ-सफाई रखने की स्वास्थ्य शिक्षा दी गई, एण्टलार्वल एवं एण्टी ऐडल्ट सोर्स रिडक्षन गतिविधियॉ, फोगींग करवाई गई।
टीम में खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक मुकेश कुमार शर्मा, बीएचएस अशोक कुमार पायक, एम.पी.डब्ल्यु देवीलाल कुमावत, खण्ड नोडल अधिकारी भूरसिंह राणावत, एसटीएस श्यामसिंह चुण्डावत, सीएचओ दीपक कुमार, एएनएम सुनिता थाकन एवं आशा किरण तेली उपस्थित थे।