नीमच। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर आज आम जनता को जागरूक करने और वैश्विक स्वास्थ्य परिणामो को बेहतर बनाने में फार्मेसी पेशेवरों द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका का सम्मान करने के उद्देश्य से “रिडक्शन ऑफ़ ड्रग एब्यूज एंड युज ऑफ़ जेनेरिक ड्रग्स” थीम पर ज्ञानोदय द्वारा नीमच में भारत माता चौराहा पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ज्ञानोदय के छात्रों ने फार्मेसी और स्वास्थ्य देखभाल के मुद्दों व विभिन्न पहलुओं को चित्रित करने वाले बैनर और पोस्टर्स प्रदर्शित किये। इस आयोजन में छात्र-छात्राओं और संकाय सदस्यों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। संस्था के चेयरमैन अनिल चौरसिया, शहर के वरिष्ठ फार्मासिस्ट जिनमे डॉ. पृथ्वी सिंह वर्मा, संजय किलेवाले,विमल शर्मा द्वारा एक भव्य फार्मेसी जागरूकता रैली को दशहरा मैदान से हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। जागरूकता रैली नीमच के विभिन्न मार्गाे से होते हुए भारत माता चौराहे पर समाप्त हुई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनमानस को नशीली दवाओ के उपयोग में कमी और जेनेरिक दवाओं के महत्व को बताया गया। छात्रों और संकाय सदस्यों ने भारतीय फार्मासिस्ट परिषद् की आचार संहिता की शपथ ली। संस्था के चेयरमैन अनिल चौरसिया ने अपने उद्बोधन में स्वास्थ्य देखभाल पैशे में फार्मासिस्ट की भूमिका पर जोर देते हुए कोविड-19 महामारी के दौरान फार्मासिस्टो के अमूल्य योगदान पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य डॉ मंगल सिंह पंवार भी मौजूद रहे।