BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2024, 6:30 pm
BIG NEWS : अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट का दोषी पैरोल पर उज्जैन पहुंचा, 5 दिन की मिली है पैरोल, घर पर ​​​​गुजरात और उज्जैन का पुलिस बल तैनात, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। वर्ष 2008 में अहमदाबाद में हुए सीरियल ब्लास्ट के दोषी कैदी पैरोल पर गुजरात अहमदाबाद से उज्जैन अपने घर आया। इस दौरान उज्जैन सहित गुजरात पुलिस भी सतर्क हो गई, और उसके घर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।


गुजरात अहमदाबाद में हुए सीरियल ब्लास्ट में उम्रकैद की सजा पा चुके आतंकी मोहम्मद शफीक अंसारी को कोर्ट ने 5 दिन की पैरोल दी है। जिसके बाद वो उज्जैन स्थित अपने घर पहुंचा है। सीरियल ब्लास्ट का दोषी की निगरानी के लिए गुजरात पुलिस बल उज्जैन पहुंचा है। वहीं, उज्जैन पुलिस बल को भी कैदी के घर पर निगरानी के लिए लगाया गया है।


उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि गुजरात से दो एसीपी के साथ अन्य टीम आई हुई है। बताया गया कि उम्रकैद काट रहा आतंकी, पारिवारिक कार्यक्रम होने पर चार दिनों के लिए घर आया है। अंसारी ने परिवार में गुजरात हाईकोर्ट से 24 से 29 सितंबर तक का पैरोल मांगा था। कोर्ट ने सशर्त उसकी मांग स्वीकार कर ली।


2008 सीरियल ब्लास्ट का दोषी
वर्ष 2008 में अहमदाबाद में हुए सीरियल बम ब्लास्ट में 56 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक घायल हुए थे। इस आतंकी हमले के आरोप में पुलिस ने उज्जैन निवासी कमरुउद्दीन नागौरी, मोहम्मद सफीक अंसारी और मोहम्मद अबरार और महिदपुर के सफदर नागौरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।


मामले में कोर्ट ने नागौरी और अंसारी सहित अन्य आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। तभी से ये सभी अहमदाबाद जेल में सजा काट रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE