चीताखेड़ा। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीणों में वर्ष 2025 तक प्रदेश के ग्रामों को कचरे और कीचड़ से मुक्ति दिलाने हेतु केंद्र और प्रदेश की सरकार एवं प्रशासनिक अमले स्कूलों के विद्यार्थीयों द्वारा चलाए गए अभियान के तहत चीताखेड़ा के आवरी माताजी मंदिर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में नीमच जनपद पंचायत स्तर के प्रशासनिक अधिकारी एवं राजनीतिक नेताओं द्वारा हाथों में झाड़ू लेकर दिखावटी सफाई करते हुए फोटो खिंचवाने के बाद सभी लोग चले गए थे। और मंदिर परिसर में कचरा गंदगी ज्यों कि त्यों बनी हुई थी। स्वच्छता अभियान सिर्फ चायना माडल बनकर रह गया नामक समाचार बुधवार को समाचार पत्र में प्रकाशित किया गया था। पंचायत ने समाचार को प्राथमिकता से लिया और उसी समाचार का असर को लेकर बुधवार को ही पंचायत के सचिव नवीन पाटीदार, सहायक सचिव विमलेश शर्मा और चपरासी महेश शर्मा, सफाईकर्मी रवि छपरीबंद ने स्वयं दिन भर हाथों में झाड़ू थामा और पूरी लगन से माताजी परिसर में झाड़ू लगाया। काफी हद तक सफाई करी।
सचिव नवीन पाटीदार ने बताया कि स्वच्छता अभियान आगामी दिवस 2 अक्टूबर तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर विशेष रूप से चलेगा। बुधवार को पूरा दिन सफाई के लिए आवरी माताजी के नाम का ही था जो हमने पूरी ईमानदारी से झाडू लगाकर माताजी परिसर में फैला कुड़ा कचरा एवं गंदगी साफ करी। मंदिर परिसर में फैली हुई थोड़ी बहुत और गंदगी कचरा हम एक दिन और फिर मजदूरों के साथ चलाएंगे। हम शारदेय नवरात्र प्रारंभ से पूर्व मंदिर परिसर को एकदम स्वच्छ कर देंगे।