भोपाल। प्रांतीय कुशवाहा समाज मध्य प्रदेश के तत्वावधान में 24 सितंबर(मंगलवार) को हिंदी भवन पॉलिटेक्निक चौराहा भोपाल में किया गया। इस मौके पर बोर्ड परीक्षाओं में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
जिसमें 10वीं और 12वीं की कुल 145 छात्राओं को सम्मानित किया गया। जबकि 10वीं व 12वीं में कुल 105 छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही समाज के 20 वकील व 25 पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाहा ने कहा कि मध्यप्रदेश के किसी भी जिले के रहने वाले वे छात्र-छात्राएं जो भोपाल में रहकर पढ़ना चाहते हैं, उनके रहने के लिए मैं व्यवस्था कर रहा हूं। छात्र अब समाज के भवन में रहकर अपनी पढ़ाई कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में बच्चों के लिए कोचिंग पढ़ाने वाले टीचर की भी व्यवस्था समाज के द्वारा की जाएगी। आने वाले सत्र 2024- 2025 में लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी करवाई जाएगी ताकि वे विपरीत परिस्थिति में किसी भी समस्या से निपट सकें।
मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा कि कुशवाहा समाज की जितनी भी लड़कियों को पढ़ाई में या कोचिंग में कोई भी परेशानी आती है तो सीधे मेरे पास आए। इसके साथ ही उन्होंने समाज भवन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री,( उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण एवं सामाजिक न्याय विभाग) नारायण सिंह कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए।