सतना। भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं एकात्म मानव वाद के प्रबल पक्षधर माने जाने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय का उनकी जन्मतिथि पर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में पुण्य स्मरण किया गया। विश्वविद्यालय के दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में वी बोक व एम बोक के छात्र-छात्राओं ने दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कुलगुरु प्रोफेसर भरत मिश्रा की उपस्थिति में एक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के सेवानिवृत्त प्राचार्य राजेश सिन्हा रहे।
इस अवसर पर कुलगुरु प्रो मिश्रा ने कहा कि पंडित दीनदयाल के आदर्श हम सबके जीवन में अनुकरणीय है। उनका चिंतन, दर्शन वर्तमान परिवेश में अत्यधिक प्रासंगिक है। आज भारत के प्रगति के पथ पर अग्रसर होने के पीछे पंडित दीनदयाल का चिंतन ही कार्य कर रहा है। कुलगुरु ने छात्र-छात्राओं को पंडित दीनदयाल के जीवन दर्शन पर कम से कम दो पृष्ठ आलेख लिखने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इंजीनियर राजेश सिन्हा ने पंडित दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से जुड़े प्रेरक प्रसंग साझा किए। कार्यक्रम का संयोजन दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के प्राचार्य इंजीनियर रविकांत श्रीवास्तव ने किया।
इस मौके पर प्रो रमेश चंद्र त्रिपाठी, डॉ आन्जनेय पांन्डेय, इजी अश्विनी दुग्गल, डॉ चन्द्र प्रकाश गूजर, डॉ शिव शंकर सिंह, इं के पी मिश्रा, मनीष तिवारी, प्रकाश त्रिपाठी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रायोगिक और तकनीकी समन्वयन बाबूलाल का रहा। संचालन डॉ गोविंद सिंह ने किया। व्यवस्था कार्य में सत्यनारायण गर्ग, लक्ष्मण प्रसाद गर्ग, संजय कुमार, मुन्ना लाल , जब्बर सिंह, सन्तोष सेन आदि मौजूद रहे। आभार प्रदर्शन इजी रवि कांत श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।