BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2024, 7:45 pm
BIG REPORT : खनिज विभाग की रेत माफियाओं के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई, अवैध परिवहन करते छह डम्पर एवं पत्थर के तीन ट्रेक्टर जप्त 14 डम्पर अवैध भण्डारित रेत भी जप्त, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिंमाशु चन्द्रा के मार्गदर्शन में जिले में रेत एवं अन्य खनिजों के हो रहे अवैध परिवहन एवं अवैध भण्डारण पर खनिज विभाग की टीम द्वारा जिला खनि अधिकारी मो.आरिफ खान के नेतृत्व में सहायक खनि अधिकारी गजेन्द्र सिंह डावर एवं सर्वेयर सुनिल जाधव एवं होमगार्ड सैनिक बलवन्त सिंह, जितेन्द्र गिर, राजेन्द्र सिंह एवं जितेन्द्र सिंह द्वारा मंगलवार रात्रि 11 बजे से कार्यवाही प्रारंभ की गई।

जिसमें टीम द्वारा घाटा की कुण्डी में रतनगढ घाट पर राजस्थान से रेत खनिज का बिना रायल्टी अवैध परिवहन कर रहे चार डम्परो क्रमांक आर.जे.09 जी.ई.8606, क्रमांक आर.जे.09जी.सी.5293, क्र. आर.जे.06जी.सी.3541 , क्र. आर.जे.09जी.ई.9004 को जप्त पर पुलिस थाना रतनगढ की अभिरक्षा में दिया गया। पश्चात रात्रि 2.30 बजे पत्थर खनिज का अवैध परिवहन कर रहे तीन ट्रेक्टर क्र. आर.जे.06आर.डी.4766, क्र. महिन्द्रा 475,  क्र. महिन्द्रा 475, क्र. आर.जे.27 जी.सी.2432 को जप्त कर, पुलिस चौकी सरवानिया महाराज की अभिरक्षा में दिया गया हैं।

बुधवार को प्रातः8 बजे 2 बालु रेत से भरे अवैध डम्पर क्र. आर.जे.09जी.डी.5463,   क्र.आर.जे.09जी.डी.5107  को नीमच शहर में जप्त किया गया। इसके साथ ही शहर में विभिन्न स्थानों पर किए जा रहे रेत के अवैध भण्डारणों पर कार्यवाही कर समाचार लिखे जाने तक 14 डम्पर रेत जप्त की जा चुकी है। कार्यवाही अभी भी जारी है

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE