BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2024, 8:03 pm
KHABAR : स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता की थीम पर आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024  के तहत जिले के धार्मिक पर्यटन स्थलों पर किया श्रमदान, उपस्थितों को बताया साफ-सफाई का महत्व, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता की थीम पर आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024 अंतर्गत कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार बुधवार को जिले के 18 से अधिक धार्मिक पर्यटन स्थलों पर श्रमदान कर, साफ-सफाई की गई। इसमें नीमच विकासखंड अंतर्गत ग्राम चीताखेड़ा में आवरीमाता, ग्राम सावन में बीसभुजामाता, ग्राम भादवामाता, ग्राम बरुखेड़ा, ग्राम पंचायत डुंगलावदा के सावनकुंड़, ग्राम बोरखेड़ी पानेड़ी के नीलकंठ़ महादेव एवं जनपद पंचायत जावद अंतर्गत ग्राम खोर के नवतोरण मंदिर, सुखानंद महादेव, ग्राम आलोरी के जराड़ महादेव, ग्राम अथवा में सुलाबावजी, ग्राम दड़ौली में अंबा माता मंदिर एवं ग्राम मोड़ी में माता मंदिर और जनपद पंचायत मनासा के ग्राम चौकड़ी में झरनेश्वर, ग्राम बरबाड़ि‍या में केदारेश्वर, ग्राम धाकड़खेड़ी में वराह मंदिर, ग्राम अल्हेड़ में आईजी माता मंदिर और आमद में महादेव मंदिर पर श्रमदान कर, साफ-सफाई की गई।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद ड़ामोर ग्राम पंचायत भादवामाता में स्‍वच्‍छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जनपद पंचायत जावद के ग्राम मोड़ी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजेश शाह एवं जनपद सीईओ आकाश धारवे शामिल हुए। जनपद पंचायत मनासा के ग्राम अल्हेड़ में जनपद पंचायत सीईओ किरण आंजना व जिला पंचायत सदस्य वशिता ने सम्मिलित होकर, स्वच्छता ही सेवा अभियान में श्रमदान कर, ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अल्हेड़ में स्वच्छता रैली निकालकर, स्‍वच्‍छता की शपथ भी दिलाई गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE