खनियांधाना। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कव्रिस्तान के पास पुलिया पर एक व्यक्ति दो प्लास्टि की केनों मे हाथ भट्टी की शराब बेचने की फिराक मे खडा हुआ है सूचना मिलते ही खनियांधाना पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे तो एक व्यक्ति दो कैनो के पास बैठा दिखा जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस फोर्स व साक्षी की मदद से घेरकर पकड़ा जब पुलिस द्वारा दो प्लास्टिक कैनो के बारे मे पूछा तो उसने दोनो कैनो को स्वंय की होना बताया दोनो कैनो के ढक्कन को खोलकर एवं सूघकर देखा तो दोनो कैनो मे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब करीब 50-50 लीटर कुल 100 लीटर कीमती 30000 रुपये की होना पाई गई उक्त शराब के रखने व बेचने के सम्बंध मे बैध लाइसैंस चाहा गया तो लाइसैंस ना होना बताया आरोपी के विरूद्ध आवकारी एक्ट का पंजीवद्ध कर गिरफ्तार किया गया उक्त आरोपी को माननीय न्यायालय खनियांधाना में पेश कर न्यायालय के आदेश से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।