छतरपुर। भारतीय किसान संघ के बैनर तले आज किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को ज्ञापन कलेक्टर छतरपुर को सौंपा संघ के जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद पटेल ने बताया कि जंगली जानवरों और आवारा पशुओं से फसलों को अत्यधिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है जिसका प्रबंध शासन प्रशासन करें किसानों को कृषि कार्य हेतु १२-से १४ घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाए संघ के प्रदेशाध्यक्ष भरत पटेल ने बताया कि छतरपुर में किसानों को डीएसपी खाद्य उपलब्ध नहीं कराई जा रही है और ना ही जिला प्रशासन और कृषि विभाग के जिम्मेदार अधिकारी सुनने को तैयार है उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों का ज्ञापन एडीएम मिलंद नागदेव को सौंपा इस मौके पर एडीएम मिलंद नागदेव ने कहा किसान संघ की समस्यायों से संबंधित ज्ञापन प्राप्त हुआ है जिसे शीघ्र ही निराकरण के लिए प्रेषित किया जाएगा इस अवसर पर बड़ी संख्या में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।