खरगोन। जिले के कसरावद के विधायक एवं पूर्व कृषि मंत्री सचिन सुभाष यादव ने विद्यार्थियों के हित को ध्यान मे रखते हुए समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाओं के 12 वी के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अविलम्ब लेपटाप एवं स्कुटी प्रदान करने की मॉंग करते हुए प्रदेश के स्कुल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिह को पत्र लिखा है।
सचिन यादव विधायक ने अपने पत्र मे लिखा की शासन द्वारा प्रदेश की समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाओं के कक्षा 12 वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लेपटॉप की राशि 25,000/- एवं कक्षा 12 वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राऔ को पृथक-पृथक स्कूटी शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रदाय किये जाने की योजना का प्रावधान है। परन्तु सत्र 2023-24 में उपरोक्त दोनों योजनाओं के पात्र विद्यार्थियों को आधा सत्र बीत जाने के बाद भी लेपटॉंप और स्कूटी प्रदाय नही कि जाने से छात्र-छात्राऔ मे नाराजी है। विभाग द्वारा विद्यार्थियों को योजना से लाभान्वित नही करना खेद का विषय है।
विद्यार्थियों के हित को देखते हुए उपरोक्त दोनों योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों को अविलम्ब प्रदान करने के निर्देश देने का कष्ट करे।