भोपाल। सितंबर महीने को खत्म होने में बस चार दिन ओर बचे हैं। ये महीना त्योहार के साथ-साथ छुट्टियों से भरा निकला है। जबकि, अक्टूबर भी छुट्टी वाला महीना रहने वाला है। इस महीने 20 दिन ही खुलेंगे सरकारी दफ्तर और 11 दिन छुट्टी रहने वाली है। अक्टूबर में महात्मा गांधी की जयंती, शारदीय नवरात्रि इसके बाद दशहरा फिर करवा चौथ से लेकर दिवाली जैसे खास त्योहार रहेंगे। इस अवसर पर सरकारी छुट्टियां भी रहेंगी। तो आइए अक्टूबर में होने वाली छुट्टियों की लिस्ट देखते हैं।
1 अक्टूबरः इस दिन जम्मू में विधानसभा चुनाव के चलते बैंक बंद रहेंगे।
2 अक्टूबरः इस दिन गांधी जयंती है। इस दिन पब्लिक हॉलीडे रहेगा।
3 अक्टूबरः नवरात्रि की शुरुआत और महाराजा अग्रसेन जयंती है। जिस वजह से देशभर के स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे।
6 अक्टूबरः रविवार होने के कारण पब्लिक हॉलिडे रहेगा। जिसके कारण बैंक, कॉलेज, स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
10 अक्टूबरः इस दिन महा सप्तमी है और इस अवसर पर देश के कई राज्यों में सरकारी छुट्टी रहती है।
11 अक्टूबरः इस दिन महानवमी के कारण देशभर में छुट्टी रहेगी।
12 अक्टूबरः दशहरा है। विजयदशमी के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा। साथ ही कॉलेज, स्कूल और दफ्तर भी बंद रहेगा।
13 अक्टूबरः इस दिन रविवार है।
17 अक्टूबरः इस दिन महर्षि वाल्मीकि, कांटी बिहू के चलते देश के कई राज्यों में छुट्टी रहेगी।
20 अक्टूबरः रविवार होने के कारण साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
26 अक्टूबरः चौथा शनिवार के कारण।बैंक बंद रहने वाले हैं।
27 अक्टूबरः रविवार होने के कारण साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
29 अक्टूबरः मंगलवार को दिवाली के तहत ऑप्शनल हॉलिडे है।
30 अक्टूबरः दिवाली के तहत ऑप्शनल हॉलिडे है।
31 अक्टूबरः इस दिन नरक चतुर्दशी और दिवाली के अवसर पर छुट्टी रहेगी।