नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के द्वारा संपूर्ण जिले में पुलिस बल लगाने से मिल रही जनता को सुरक्षा, अब तक सैंकड़ों भटके हुए लोगो को सुरक्षित पहुंचाया उनके घर थाना बघाना क्षेत्र में रात्रि के समय राह भटक गई बुजुर्ग महिला को डायल 100 के जवानों ने पहुंचाया जिला चिकित्सालय।
नीमच के थाना बघाना क्षेत्र के जयसिंहपुरा में एक अनजान बुजुर्ग महिला मिली है, जो अपने बारे में जानकारी नहीं दे पा रही थी, शहर के पॉइंट्स पर तैनात पुलिस बल को सूचना प्राप्त हुई की एक बुजुर्ग महिला गांव में है जो कुछ बोल भी नहीं रही है। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बघाना थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। पुलिस आरक्षक अजातशत्रु ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचकर महिला के बारे में आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की, महिला के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं होने पर डायल-100 जवानों द्वारा महिला को जिला अस्पताल छोड़ा गया है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाईं है यदि कोई पहचानता है तो जिला चिकित्सालय में संपर्क कर सकता है।