मनासा। मनासा के काछी मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति के खाते से किसी ने ऑनलाइन ठगी कर 18800 रुपये का ऑनलाइन ट्रान्जेक्शन कर लिया है।
बुधवार देर शाम मनासा थाने से मिली जानकारी के अनुसार मनासा नगर के काछी मोहल्ला निवासी दुर्गाशंकर पिता ओम प्रकाश काछी ने थाना मनासा पर आवेदन देते हुए बताया कि मेरे द्वारा बैंक आफ इंडिया शाखा मनासा में खाता है। उक्त खाते से मेरे द्वारा फोन पे चला रखा है। बीती मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि में 2 बजे करीब मेरे खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन 18800 रुपये का ट्रांजेक्शन कर खाते से पैसे निकाल लिए। मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही के लिए मनासा थाने पर आवेदन दिया है। वहीं मनासा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।