BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2024, 12:29 pm
KHABAR : सफलता की कहानी- किडनी की पथरी के इलाज में वरदान साबित हुई आयुष्मान कार्ड योजना, गांव बारेखेड़ी जागीर की सरीता को मिली राहत, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले की सीतामऊ तहसील के गांव बारेखेड़ी जागीर की रहने वाली सरीता सुरावत बताती हैं, कि आयुष्मान कार्ड योजना मेरे और मेरे परिवार के लिए वरदान साबित हुई है। इस योजना की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी ही कम है। मेरे पेट में बहुत दर्द रहता था। जिसके कारण मुझे बहुत चिंता सताती रहती थी। एक दिन मैंने प्राइवेट अस्पताल में इसका चेकअप करवाया। डॉक्टर ने कहा कि आपको किडनी में पथरी है। जिसके लिए हजारों रुपए का खर्चा आएगा। यह बात सुनकर मैं बहुत घबरा गई एवं बहुत तनाव में आ गई। लेकिन डॉक्टर ने कहा कि आपको घबराने की और चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आप जैसे गरीब लोगों के लिए ही सरकार ने आयुष्मान कार्ड योजना चलाई है। अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड हो तो सब इलाज आपका फ्री में हो जाएगा। मैंने कहा कि मेरे पास आयुष्मान कार्ड है। उसके पश्चात प्राइवेट अस्पताल में ही मेरा किडनी की पथरी का ऑपरेशन हुआ और बिना पैसे दिए में स्वस्थ हो गया। आयुष्‍मान कार्ड योजना से अजय हॉस्‍पीटल मंदसौर में सरीताने 49 हजार 500 रूपये का ईलाज मुफ्त में कराया।सरीता बहुत खुश है, मेरा 1 रुपया भी नहीं लगा। सरीता कहती हैं कि यह योजना गरीबों के लिए बहुत ही जन कल्याणकारी है। इस तरह की योजना लगातार चलनी चाहिए। जिससे गरीबों का कल्याण होता रहे। आयुष्‍मान योजना के क्रिन्‍यावयन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी व मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दिया धन्‍यवाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE