मंदसौर। इंटेंसिफाइड कैंपेन फॉर एचआईवी एड्स अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल की इकाई सुरक्षा क्लिनिक जिला चिकित्सालय मंदसौर द्वारा म.प्र. जन अभियान परिषद से चयनित नवांकुर संस्था प्रियदर्शन सामाजिक सेवा संस्था की सहभागिता से हायर सेकंडरी स्कूल ग्राम पिपलिया कराडिया में कक्षा 9 से 12 के छात्र छात्राओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सुरक्षा क्लिनिक परामर्शदाता नरेंद्र अरोरा द्वारा इस अभियान की आवश्यकता की जानकारी देते हुए एचआईवी और एड्स में अंतर बताते हुए भारत में एचआईवी से पीड़ित लोगों की सामाजिक आर्थिक परेशानियों के बारे में चर्चा की एवं एचआईवी होने के कारण लक्षण एवं बचाव हेतु आवश्यक उपायों पर चर्चा की गई। एचआईवी के बारे में विस्तृत जानकारी के पेम्पलेट वितरित किए गए । प्रियदर्शन सामाजिक सेवा संस्था के डायरेक्टर दिनेश सोलंकी ने जागरूकता कार्यशाला में विद्यार्थियों को शपथ दिलाई कि वह अपने आसपास एचआईवी से पीड़ित व्यक्ति के साथ कोई भेदभाव नहीं करेंगे एवं कोशिश करेंगे कि एचआईवी के साथ जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के प्रति समाज संवेदनशील बने। कार्यक्रम का संचालन प्रियदर्शन सामाजिक सेवा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष दिनेश सोलंकी ने किया । साथ ही उपस्थित छात्र-छात्राओं को जिला चिकित्सालय में चल रहे सुरक्षा क्लिनिक एवं उमंग परामर्श केंद्र द्वारा दी जा रही सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य रामप्रसाद वैष्णव, प्रधानाचार्य गोड, सुधीर शर्मा, सुरेश कौशिक, पवन उपाध्याय, ललिता पवार, मोनिका कनेरिया, पूजा कुमावत, रितु नगर प्रियदर्शन सामाजिक सेवा संस्था से उषा सोलंकी एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।