भोपाल। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में चल रही स्पर्धा में 52 जिलों से 156 स्कूली बच्चे शामिल हुए हैं।
पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें मप्र के पर्यटन, संस्कृति, वन्यजीव, इतिहास, पुरातत्व आदि से जुड़े 100 प्रश्न पूछे गए। प्रश्नोत्तरी के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। लिखित परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली 6 टीमों के मध्य मल्टी मीडिया क्विजहोगी। 03 विजेता टीमों और 3 उप विजेता टीमों को पुरस्कार स्वरूप निरूशुल्क टूर पैकेज के कूपन, मेडल प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
एयर-शो देखने का मिलेगा मौका
27 सितंबर को विद्यार्थी स्थानीय भ्रमण के साथ-साथ वायु सेना द्वारा आयोजित एयर-शोको भी देखेंगे। इसके बाद प्रतिभागी अपने जिलों के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रतियोगिता के लिए मौजूद विद्यार्थी एवं समन्वयक शिक्षक एयर-शोएवं भोपाल स्थित हैरिटेज विरासत पूर्व विधानसभा कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल के इतिहास से भी रूबरू होंगे।