मनासा। पोषण माह पखवाड़े के अंतर्गत मनासा तहसील क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण माह अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत मनासा क्षेत्र के गांव बरखेड़ा एवं बरखेड़ा डेरा में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पोषण माह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां संबंधित सेविकाओं द्वारा पोष्टिक पोषण युक्त थाली सजाया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई के साथ उन्हें समझाइश दीगई, इस दौरान एएनएम रजनी सोलंकी ने बताया कि सितंबर महीना पोषण माह के तौर पर मनाया जाता है। जो पोषण पखवाड़ा महिला और बाल विकास मंत्रालय का एक ऐसा अभियान है, जिसका उद्देश्य पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना व स्वस्थ खान पान की आदतों को अपनाने के लिए जन आन्दोलन चलाना है। इसमें आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं व बच्चों को पोषण युक्त कार्बाेहाइड्रेट व प्रोटीन जैसे दूध, दही व खाना चाहिए। वही हरी साग सब्जियो का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए। साथ ही बताया कि इस अभियान के तहत, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं, किशोरियों व 6 साल से कम उम्र के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जाता है। आयोजन के दौरान स्वास्थ्य विभाग से एएनएम रजनी सोलंकी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कृष्णा कुंवर, स्नेहलता मालवीय, मंजू मेघवाल व सहायिका किशोरीबाई, बसंतीबाई एवं विद्यालय प्राचार्य जसवंतसिंह चंद्रावत व शिक्षक तेजकरण राठौड़, संदीप गोस्वामी ओर महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे।