हरदा। जिले की खिरकिया तहसील मुख्यालय पर सर्व सेवा समाज के लोगों ने दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। इसके जरिए आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार और फांसी की सजा देने की मांग की गई है।
इससे पहले बुधवार शाम को शहर के गुर्जर बोर्डिंग में सर्व हिन्दू पंचायत के बैनर तले हिन्दू समाज के लोगों ने घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। इसी को लेकर महापंचायत के पदाधिकारियों ने एसडीएम कुमार शानु देवड़िया और एसडीओपी अर्चना शर्मा को ज्ञापन देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। खिरकिया में एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में सर्व सेन समाज के सदस्यों ने आरोपी को 24 घंटों के भीतर गिरफ्तारी कर फांसी की सजा दिलाने की मांग की। साथ ही आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की भी मांग की गई है। वहीं, 24 घंटों के भीतर गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।