BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2024, 3:10 pm
KHABAR : सी.आर.पी.एफ. ग्रुप सेन्टर से सम्बन्धित रिजनल फेमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘स्ट्रेस मेनेजमेंट’ कार्यक्रम, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। दि.26.9.24, सी.आर.पी.एफ. ग्रुप सेन्टर से सम्बन्धित रिजनल फेमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘स्ट्रेस मेनेजमेंट’ कार्यक्रम के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान की मेटिवेशनल स्पीकर बी.के.श्रुति दीदी व बी.के.मेघना दीदी को आमंत्रित किया गया, तनाव मुक्ति विशेषज्ञा ब्रह्माकुमारी श्रुति बहन व मेघना बहन के आगमन पर ग्रुप सेंटर डी.आई.जी. की धर्मपत्नि श्रीमती खूप व डिप्टी कमाण्डेंट की धर्मपत्नि श्रीमती सरिता नेगी ने बी.के.बहनों का हार्दिक स्वागत किया। फेमिली वेलफेयर एसोसिएशन के सुसज्‍जित हॉल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सी.आर.पी.एफ. के उच्चाधिकारियों एवं जवानों के परिवारों से महिलाओं ने भाग लिया। 


कार्यक्रम की शुरूआत डिप्टी कमाण्डेंट संतोष नेगी के स्वागत भाषण से हुई तत्‌पश्‍चात बी.के.मेघना बहन ने तनाव मुक्ति कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की एवं कुछ आधारमूर्त्त टिप्स भी दिये तत्‌पश्‍चात कार्यक्रम की प्रमुख वक्ता बी.के.श्रुति दीदी ने वैज्ञानिक एवं मनोवैज्ञानिक ढंग से तनाव के कारण एवं निवारण के सहज, सरल टिप्स देकर राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास रनिंग कॉमेन्ट्री देकर करवाया। जिससे पूरा ही हॉल शां‍ति के गहरे प्रकम्पनों में डूब गया तथा सभी ने एक असीम शांति के साथ खुशी व आनन्द की भी गहन अनुभूति की। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन सरिता नेगी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE