भोपाल। प्रदेशभर के फार्मासिस्ट ने मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले 25 दिसंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया। इस मौके पर फार्मासिस्ट की फ्री सेवा के लिए रीयल ड्रग एक्सपर्ट क्यूआर कोड का अनावरण राज्य फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष संजय जैन और संघ के अध्यक्ष एसबी सिंह ने किया। इस क्यूआर कोड के जरिये फार्मासिस्ट नागरिकों को फ्री सेवाएं देंगे।
राज्य फार्मासिस्ट प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक कमलेश सिंह ने बताया कि रियल ड्रग एक्सपर्ट क्यूआर कोड को स्केन करने पर मरीज, परिजन, आम नागरिक फार्मासिस्ट से मोबाइल नंबर पर संपर्क कर पाएंगे और चिकित्सक की पर्ची से चिकित्सालय से प्राप्त दवाई और बाजार से क्रय दवाईयों के बारे में पूरी जानकारी (दवाई की प्रकृति, डोज, साइड इफेक्ट आदि) ले पाएंगे। उक्त क्यूआर कोड सरकारी अस्पतालों में चस्पा की जाएगी एवं सार्वजनिक संस्थाओं और स्थानों पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
समारोह में फार्मासिस्ट की सेवाएं जनहित और अधिक समर्पित रुप से विस्तारित हो सके, उनके कर्तव्यों व अधिकारों के प्रति भी जागरूकता पर विचार किया गया। इस अवसर पर दस हजार फार्मासिस्ट के पद सृजन के लिए शासन का ध्यानाकर्षण किया गया। समारोह में मुख्य रूप से फार्मासिस्ट प्रतिनिधि कमलेश सिंह प्रांतीय संयोजक, एसपी इंगले इंदौर, अजीज खान, सुनील सिंह, आईपी मिश्रा रीवा, संजय सिंह परिहार,जय सिंह पटेल, आंकाक्षा शुक्ला, गणेश मेहरा, सर्वेश राजपूत, बीके त्रिपाठी, रविन्द्र सिंह, लवेश सहित सैकड़ों फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।