दमोह। शहर के तीनगुल्ली पर बन रहे ओवर ब्रिज को जल्द ही बनाने के लिए मागंज वार्ड-5 के लोगों ने सांसद राहुल सिंह को ज्ञापन सौंपा है। वार्ड के दर्जनों लोग सांसद कार्यालय पहुंचे और यहां उन्हें ज्ञापन सौंपा। लोगों का कहना है कि पथरिया फाटक ओवर ब्रिज के दूसरी तरफ मागंज वार्ड-5 का हिस्सा लगता है। यहां से आवाजाही करने में लोगों को काफी दिक्कत होती है। इस वजह से ओवरब्रिज का एक रास्ता मांगने वार्ड-5 की तरफ भी बनाया जाए।
पिछले कई सालों से मागंज वार्ड नंबर 4,5 और 6 की जनता को शहर की मुख्य धारा से जोड़ने की मांग हो रही है। रेलवे विभाग से फुट ओवर ब्रिज स्वीकृत भी है। हालांकि, काम शुरू नहीं हुआ। इस वजह से अब हम सभी लोग चाहते हैं कि फुट ओवर ब्रिज का काम भी शुरू हो। ओवर ब्रिज का निर्माण भी जल्दी हो जाए। जिससे हमारे लिए होने वाली समस्या का समाधान हो सके।