BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2024, 4:31 pm
KHABAR : अंग्रेजी माध्यम की प्राथमिक विद्यालय का हुआ उन्नयन, कुसमी स्कूल में हुआ कार्यक्रम, विधायक कुंवर सिंह टेकाम हुए शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

सीधी। जिले के आदिवासी अंचल कुसमी क्षेत्र अंतर्गत कुसमी के प्राथमिक विद्यालय का गुरुवार को उन्नयन किया गया। अब छात्र वहां से माध्यमिक विद्यालय की पढ़ाई कर पाएंगे।


इस स्कूल में अंग्रेजी से कक्षा पांचवी तक की ही पढ़ाई होती थी। जिसके बाद छात्रों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करने के लिए प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन लेना पड़ता था। इसलिए प्रशासन की ओर से कुसमी के स्कूल का उन्नयन माध्यमिक में कर दिया गया है, यानी कक्षा एक से लेकर 8 तक की पढ़ाई छात्र अंग्रेजी माध्यम से कर सकेंगे।


उन्नयन कार्यक्रम में धौहनी विधायक कुंवर सिंह मौजूद रहे हैं।मआज गुरुवार से ही पढ़ाई यहां शुरू हो जाएगी।


जनजाति कार्य विभाग के सहायक आयुक्त डॉ डीके द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया है कि शासन की ओर से पत्र 20 सितंबर को कलेक्ट्रेट में आया था। इसके बाद कलेक्टर ने इस उन्नयन के लिए जनजाति कार्य विभाग को सौंप दिया। जहां आज गुरुवार के दिन कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और आम जनता और छात्रों के लिए इसे सार्वजनिक कर दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE