नीमच। शहर में 2 अक्टूबर को विशाल सामूहिक भव्य पितृ तर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन श्री कर्मकांडीय विप्र परिषद नीमच द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पंडित राधेश्याम उपाध्याय ने बताया कि सामूहिक भव्य पितृ तर्पण कार्यक्रम का आयोजन रेलवे स्टेशन के सामने किला रोड पर स्थित कालका माता सोमेश्वर मंदिर तीर्थ पर सुबह 6.30 बजे से किया जाएगा। तर्पण में भाग लेने वाले श्रद्धालु जन से पंजीयन करने की अपील आयोजकों द्वारा की गई है। इस दौरान आयोजकों द्वारा पितृ दोष के लक्षण भी बताए गए। देवरिया ऋण, ऋषि ऋण, मनुष्य ऋण और पितृ ऋण के बारे में भी जानकारी दी गई।