खरगोन। कसरावद नगर परिषद के द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत नवाचार के रूप में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता के माध्यम से शासन के दिशा निर्देश अनुसार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी के मार्गदर्शन में वार्ड नंबर 10 पाटीदार मोहल्ला एवं कुशवाहा मोहल्ला श्रीनगर कॉलोनी में 3 आर रिड्यूस रीयूज रीसाइकल अभियान चलाया गया। जिसमें अपने घर से अन उपयोगी सामग्री दान कर सके और वह सामग्री किसी जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंच सके इसके लिए नगर परिषद की ओर से डोनेट वाहन चलाया गया जिसमें नगर के नागरिकों के द्वारा अनुपयोगी सामग्री को निकाय को प्रदान किया गया नगर परिषद् द्वारा नगर के नागरिकों का निकाय की ओर से धन्यवाद दिया गया तथा अनुपयोगी सामग्री को निकाय के आरआरआर केंद्र पर दान करने हेतु सहयोग की अपील की गई।