भोपाल। साहित्यिक संस्था श्शब्दाक्षरश् के बैनर तले आयोजित त्रि-दिवसीय कवि सम्मेलन सह साहित्य सम्मान समारोह का आयोजन लखनऊ के गोमती नगर स्थित कसाया इन रिसार्ट में किया गया। इस कार्यक्रम में भारत के 25 राज्यों से करीब 110 साहित्यकारों ने हिस्सा लिया, जिसमें भोपाल के साहित्यकारों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
कार्यक्रम का उद्घाटन भोपाल की प्रचार मंत्री सविता बांगड़ की सरस्वती वंदना के साथ हुआ। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने कहा श्ये गर्व का विषय है कि हिंदी विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली तीसरी भाषा है। लेकिन हमें तब तक संतुष्टि नहीं मिलेगी जब तक ये प्रथम स्थान पर नहीं पहुंचती। उन्होंने अगला राष्ट्रीय कार्यक्रम राजस्थान में आयोजित करने की घोषणा की।
वरिष्ठ गीतकार और कवि डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र ने कहा ने कहा, ष्हम शब्दाक्षरियों का मूल उद्देश्य हिंदी को प्रचार-प्रसार के माध्यम से केवल भारत ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व में शीर्ष स्थान पर स्थापित कराना है।
भोपाल जिलाध्यक्ष अशोकजी, कवियत्री सविता बांगड़ सुर और साहित्य मंत्री डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव प्रियांजलि सहित मध्य प्रदेश से 12 साहित्यकारों ने कार्यक्रम में शिरकत की। लिंगम साहब, निशांत गुलशन, संत कुमार बाजपेई जैसे कवियों ने अपनी रचनाओं से समां बांधा।