खरगोन। शहर में अतिक्रमण मुहिम लगातार 7वें दिन भी जारी रही। पुराना हॉस्पिटल (एमजी) रोड़ के साथ ही तिलकपथ पर हुए विरोध, हंगामे, प्रदर्शन को दरकिनार कर गुरुवार को फिर इन्हीं क्षेत्रों में नगरपालिका की जेसीबी चली। हालांकि इस बार कार्रवाई में पुलिस की मदद ली गई।
सांतवे दिन भी दोपहर 3 बजे अमला लाव. लवालमे के साथ कार्रवाई के लिए निकला। उपयंत्री मनीष महाजन, प्रभारी राजस्व अधिकारी महेश वर्मा, सहायक राजस्व अधिकारी राजेंद्र चौहान, नपा अमला पुलिसकर्मियों के साथ एमजी रोड़ पहुंचा। एमजी रोड़ के साथ ही तिलक पथ पर मार्ग के दोनों और दुकानों के बाहर बने करीब 50 से अधिक प्रतिष्ठानों के ओटले, अस्थायी दीवारें ढहा दी गई।