नीमच। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत आज श्री वीरेंद्र कुमार सकलेचा शासकीय महाविद्यालय सिंगोली में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए निबंध प्रतियोगिता में अपने-अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने दैनिक जीवन में स्वच्छता की आवश्यकता विषय पर अपने-अपने विचारों को व्यक्त करते हुए बताया की दैनिक जीवन में साफ सफाई का विशेष महत्व है। स्वच्छता केवल बाहरी ही नहीं आंतरिक भी आवश्यक है। व्यक्ति मन विचार और शरीर तीनों से स्वस्थ व स्वच्छ होना चाहिए जब कोई व्यक्ति तीनों ही रूपों में स्वच्छ होगा तभी कार्यक्रम को सफल माना जाएगा भारत सरकार के द्वारा चलाया गया।
कार्यक्रम देश के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच सके ऐसा कार्यक्रम का उद्देश्य है उद्देश्य को सफल करते हुए समस्त विद्यार्थियों ने अपने-अपने विचार निबंध के माध्यम से व्यक्त किया। इन अवसर पर मनीष सेन, हरिओम लबाना, चुनचुन धारवाल, राधे रमण सोनी, पायल अल्फेज मंसूरी, अरमान मोहम्मद, अजय कुमार खटीक, इशिका नामदेव, रवीना प्रजापत, शिवानी, उमा धाकड़ ,दुर्गा ,सुमन भील ,जितेंद्र सिंह, पिंटू कुमार प्रजापत, राहुल धाकड़ ,उषा बैरागी, अनीशा, रानू इत्यादि छात्र-छात्राओं ने निबंध के माध्यम से अपने-अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र-छात्र उपस्थित रहे यह जानकारी कार्यक्रम अधिकारी रामबाबू शर्मा ने दी।