BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2024, 5:33 pm
KHABAR : उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्‍करण विभाग नीमच ने किया पीएमएफएमई योजना के तहत हितग्राहियों के साथ परिचर्चा का आयोजन, कृषक बंधु रहे मौजूद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्‍करण विभाग नीमच व्‍दारा आत्‍मनिर्भर भारत (पी.एम.एफ.एम.ई.) प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना के तहत कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार गुरूवार को जिला पंचायत सभाकक्ष नीमच में हितग्राहियों के साथ परिचर्चा आयोजित की गई है। इसमें कृषि वैज्ञानिक डॉ.सी.पी.पचौरी, उप संचालक उद्यानिकी अतर सिह कन्‍नौजी, उप संचालक कृषि‍ बी.एस.अर्गल सहित अन्‍य अधिकारी, हितग्राही एवं कृषक बंधु उपस्थित थे।

इस परिचर्चा में उद्यानिकी उप संचालक अतर सिह कन्‍नौजी ने उद्योग इकाई स्‍थापित करने के संबंध में जानकारी दी और बताया, कि जिन उद्यमियों के लिए उद्योग संयंत्र स्‍थापित करने के लिए बैंक ऋण का 35 प्रतिशत एवं अधिकतम लाभ 10 लाख रूपये दिया जा रहा है। इसमें न्‍यूनतम 18 वर्ष की आयु हो एवं उद्योग खोलने की क्षमता रखता हो, जिसे बैंक में साख अच्‍छी हो, उनके पास स्‍वयं की भूमि हो,अनुदान उद्यानिकी विभाग व्‍दारा दी जा रहा है तथा प्रोजेक्‍ट तैयार करने के लिए विभाग के पास रिसोर्स परसन उपलब्‍ध है। एस.आर.एल.एम.एवंएस.यू.एल.एम., के उपस्थित समूह भी इसका लाभ उठा कर, अपना उद्योग स्‍थापित कर सकते है।कृषि वैज्ञानिक डॉ.सी.पी.पचौरी ने उत्‍पादन, ग्रेडिंग, पेकिंग एवं मार्केटिंग के बारे में विस्‍तृत जानकारी दी गई।

उप संचालक कृषि‍ बी.एस.अर्गल ने विस्‍तार से जानकारी दी। उन्‍होने विभागीय योजनाओं के तहत बैंक ऋण में 3 प्रतिशत की छूट के बारे में बताया और इस योजना से जुड़ने की अपील की। सहायक संचालक मत्‍स्‍य ने बताया कि योजनाओं के बारे में विस्‍तृत जानकारी दी है। लीड बैंक अधिकारी सत्‍येन्‍द्र शर्मा ने बैंक ऋण लेने के संबंध में समझाईश दी। जिला रिसोर्स परसन सुभाष शर्मा ने प्रोजेक्‍ट तैयार करने, बैंक से ऋण लेने एवं उद्योग स्‍थापित करने के संबंध में मूलभूत जानकारी दी। इस योजना के तहत फल, सब्‍जी, औषधी फसलों, अनाज, दाल, आटा मील, आलू चिप्‍स प्रोसेसिंग करने हेतु उत्‍पादों पर अनुदान प्राप्‍त होगा। इस मौके पर उद्यानिकी विभाग के अधिकार, कर्मचारी एवं कृषक उद्य‍मी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE