BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2024, 5:39 pm
KHABAR : खरीफ वर्ष 2024 में समर्थन मूल्य पर सोयाबीन विक्रय के लिये पंजीयन करवाएं, किसान भाई अक्टूबर की इस तारीख तक उठा सकते हैं लाभ, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच।  कृषकों द्वारा उत्पादित सोयाबीन उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने के लिए किसान भाई खरीफ वर्ष 2024 (विपणन वर्ष 2024-25) में समर्थन मूल्य पर प्राइस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत फसल- सोयाबीन उपज को समर्थन मूल्य पर विक्रय करने के लिये 25 सितंबर से 20 अक्टूबर 2024 तक ई-उपार्जन पोर्टल  www.mpeuparjan.nic.in पर पंजीयन करा सकते है। 

पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था -ग्राम पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्र,जनपद पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्र, तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्र, सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वरा संचालित पंजीयन केंद्र, एम.पी. किसान एप पर (स्वयं के मोबाईल से) पंजीयन किया जा सकता है। पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था-एम.पी.ऑनलाईन कियोस्क पर, कामन सर्विस सेंटर कियोस्क पर, लोकसेवा केंद्रों पर सशुल्‍क पंजीयन करवाए जा सकते है।

आवश्यक दस्तावेज- 
भू-स्वामी किसान-भूमि संबंधित दस्तावेज खसरा नकल, किसान का आधार कार्ड, आधार नंबर से पंजीकृत मोबाईल नंबर एवं अन्य फोटो पहचान पत्र की प्रति लेकर करा सकते है तथा सिकमी, वन पट्टाधारी किसान-वनाधिकार पट्टा एवं सिकमी बटाईदार (सिकमीनामा) अनुबंध की प्रति लेकर सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन सहकारी संस्था पर जाकर करा सकते है। सोयाबीन उपार्जन हेतु किसानों द्वारा पंजीयन के समय आधार कार्ड, खसरा नकल एवं बैंक पासबुक की प्रति पोर्टल पर अपलोड की जाना अनिवार्य है।  अतः किसान भाईयों से अपील की गई है,कि सोयाबीन के उपार्जन हेतु अपना पंजीयन निधारित अवधि में कराये। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE