चीताखेड़ा। ग्राम चीताखेड़ा स्थित मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के कर्मचारी बंशीलाल दायमा का गुरुवार को बैंक के अधिकारी और सेवानिवृत कर्मचारियों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।
गौरतलब हैं कि 18 सितंबर को चीताखेड़ा में 02 नकाबपोश बदमाशो ने दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर डकैती को अंजाम दिया था। इस घटना में बैंक चपरासी बंशीलाल दायमा और दो महिला ग्राहक गंभीर घायल हो गए थे। बैंक चपरासी बंशीलाल दायमा ने निडरता के साथ डकैतों का सामना किया था। बदमाशों ने उल्टी बंदूक से बंशीलाल दायमा के सिर पर गंभीर वार कर दिए थे फिर भी बैंक कर्मचारी बंशीलाल ने हार नहीं मानी और डकैतों का निडरता से सामना किया। बैंक कर्मचारी बंशीलाल दायमा के इस जज्बे को देखते हुए आज मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा उनका सम्मान किया गया। बैंक अधिकारियों ने शॉल श्रीफल और माला पहनाकर बंशीलाल दायमा के इस कार्य की सराहना की। साथ ही पुलिस अधिकारियों से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
स्वागत सम्मान के दौरान मध्य ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत मैनेजर अनिल पाठक, रघुनंदन भट्ट, मनोहर शर्मा, राजेंद्र शर्मा, लक्ष्मीकांत गोयल, मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक चीताखेड़ा के मैनेजर सुरेंद्र सिंह चौहान, कैशियर पूजा सुनिया, पूर्व जनपद सदस्य युगलकीशोर टेलर, वीरेंद्र दायमा और सुनील चारण उपस्थित थे।