BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2024, 6:43 pm
NEWS : सेवा का भाव व्यक्ति में नेतृत्व करने की क्षमता विकसित करता है - आक्या स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सेवा का भाव व्यक्ति को जीवन में सर्वाधिक आत्म संतोष प्रदान करता है। सेवा का भाव व्यक्ति को नेतृत्व करने की क्षमता प्रदान करता है तथा सेवा भाव से प्रेरित व्यक्ति अच्छे लीडर बन कर सामने आते हैं और समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन जाते हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता ही सेवा के महत्व को देश में जन जागृती के रूप में आगे बढ़ाया। विधायक चंद्रभानसिंह आक्या गुरूवार को 17 सितम्बर से 2 अक्टुबर तक मनाएं जा रहे स्वच्छता पखवाडे़ के तहत महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चित्तौडगढ़ मे आयोजित स्वच्छता व वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शिक्षको, विद्यार्थियो व गणमान्य नागरिकों को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. हेमेन्द्रनाथ व्यास व विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, भोलाराम प्रजापत व अनिल ईनाणी थे।


प्रो. पियूष शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के आरम्भ में अतिथियो द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन किया गया। महाविद्यालय स्टॉफ द्वारा अतिथियो का माल्यार्पण कर व उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. व्यास ने कहां की महाविद्यालय के पूर्व छात्र वर्तमान में राजनीति व अन्य विभागो में महत्वपूर्ण पदो पर आसीन है जिनका सहयोग व मार्गदर्शन समय-समय पर महाविद्यालय को मिलता रहता है। उन्होंने विधायक आक्या से महाविद्यालय में संसाधनों की आवश्यकता बताते हुए सहयोग की अपील करते हुए कहां कि आगामी 8 व 9 अक्टुबर को महाविद्यालय की गुणवत्ता की स्थिति व मूल्यांकन करने भारत सरकार के राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की टीम आएगी। इस पर विधायक आक्या ने महाविद्यालय परिसर में यूआईटी से सीसी रोड निर्माण, आदित्य बिरला सीमेंट वर्क्स सावा से आरओ प्लांट व हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड से 60 कम्प्यूटर मय प्रिंटर व कबड्डी मेट लगवाने का आश्वासन दिया। विधायक आक्या द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। 


इस अवसर पर समस्त अतिथियों, महाविद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियो द्वारा सम्पूर्ण परिसर की साफ सफाई कर वृक्षारोपण किया गया। डॉ. भारती मेहता ने सभी अतिथियों का आभार तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजु बालोत ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ के साथ महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष भरत मेनारिया, महेन्द्र सिंह, आशीष आर्य, खुशी पाण्डे, प्रकाश गाडरी, एनसीसी, एनएसएस व स्काउट के छात्र व विद्यार्थी आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE