नीमच। आज नीमच नगर पालिका परिषद में नपा अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा की अध्यक्षता में पीआईसी की बैठक का आयोजन किया गया। पीआईसी के समक्ष बैठक में 60 प्रस्ताव रखे गए। नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने बताया कि शहर के तमाम वार्डों में साफ सफाई, जल कल, लोक निर्माण आदि से संबंधित कार्यों को लेकर विभिन्न तरह के कार्य कराने को लेकर मांग की जा रही है। बारिश के चलते अनेक कार्य प्रभावित हो रहे थे। आज की बैठक में विशेष रूप से जल कनेक्शन को लेकर प्रतिबंध हटा दिया गया है। अब नए जल कनेक्शन दिए जाएंगे। कचरा गाड़ी और फागिंग मशीन खरीदने के प्रस्ताव पर भी निर्णय लिया गया है। शीघ्र ही ट्री गार्ड, सीमेंट कुर्सी, फेंसिंग,सीसी रोड और नालियों का काम तेज गति से शुरू किया जाएगा। बारिश की वजह से हुए गड्ढे में पैच वर्क का काम भी जल्द प्रारंभ हो जाएगा। बैठक में सभापति वंदना खंडेलवाल, मनोहर मोटवानी, धर्मेश पुरोहित, कुसुम अशोक जोशी, दारा सिंह यादव,नीरज अहीर, सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ और नगर पालिका के अधिकारी मौजूद रहे।