चित्तौड़गढ़। विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी द्वारा आयोजित कटार दीक्षा व मान वंदना यात्रा को लेकर नगर के भोई खेड़ा में बैठक आयोजित हुई । बैठक की अध्यक्षता दुर्गा वाहिनी क्षेत्रीय संयोजिका लता पाण्डिया व ज़िला मंत्री मदन त्रिपाठी ने की । दुर्गा वाहिनी ज़िला संयोजिका शिवानी साहू ने आत्म रक्षा का महत्व बताते हुए कहा की आज के समय में महिलायें किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है एवं समाज में पुरुषों से कंधे से कंधा मिला कर काम करती है और घर के साथ साथ अपना स्वयं का व्यापार व्यवसाय या नौकरी भी बखूबी सम्भालती है परन्तु आज भी महिलाओं को लज्जत का सामान ही समझा जाता रहा है। महिला सशक्तिकरण की बाते तो बहुत की जाती है परंतु धरातल पर सशक्तिकरण के लिए कार्य नहीं होता इसी को ध्यान में रखते हुए विश्व हिंदू परिषद अपनी महिला इकाई दुर्गा वाहिनी के बैनर तले महिलाओं को सशक्त करने की और पहला कदम उठाते हुए आत्म रक्षा हेतु महिलाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से तैयार करने के लिए कटार दीक्षा का कार्यक्रम कर रही है। दुर्गा वाहिनी नगर संयोजिका व कार्यक्रम प्रभारी दीपिका छिपा ने बैठक में उपस्थित महिला शक्ति को प्रोत्साहित करते हुए प्रत्येक घर में कटार धारण करने को कहा। पार्षद बालकिशन भोई व रेशमा कहार ने विश्वास दिलाया कि भोई खेड़ा से प्रत्येक घर से कम से कम एक महिला कटार ज़रूर धारण करेगी और साथ ही उपस्थित महिलाओं और युवतीयो के हाथो हाथ रजिस्ट्रेशन भी करवाये। साथ ही नगर में किसी को भी कटार दीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु महिला कार्यकर्ता राधा काबरा सपना कीर भूमिका टेलर अदिति कंवर भाटी माया गोस्वामी राखी सुखवाल आरूषी पंडिया पूर्वा साहू व लोपामुद्रा जोशी से संपर्क करने हो कहा है।