BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2024, 6:57 pm
NEWS : एनपीएस की जगह यूनिफाइड पेंशन स्कीम का ऑप्शन देने के निर्णय का विरोध करते हुए शिक्षक संघ प्रगतिशील ने सौंपा ज्ञापन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। एनपीएस की जगह यूनिफाइड पेंशन स्कीम का ऑप्शन देने के निर्णय का विरोध करते हुए राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के नेतृत्व में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।


जानकारी देते हुए जिला मंत्री गोपेश कोदली ने बताया कि केन्द्रीय केबिनेट द्वारा लिया निर्णय 1 अप्रेल 2025 से लागू किया जाना है। यूपीएस को लेकर राज्य कर्मचारी आशंकित है। कर्मचारी वर्षों से पुरानी पेंशन के लिए संघर्षरत रहा है और अब पुरानी पेंशन के इतर किसी भी प्रकार की पेंशन स्कीम को स्वीकार नहीं करेगा। राष्ट्रीय आह्वान पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जा रहा है। चित्तौड़गढ़ में दिये ज्ञापन में राज्य कर्मचारी के आर्थिक, सामाजिक सुरक्षा के चलते लागू ओपीएस को यथावत रखे जाने की मांग की गई।


इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष कालूराम खटीक, जिलाध्यक्ष गोपाल स्वरूप त्रिपाठी, जिला महामंत्री गोपेश कोदली, जिला प्रवक्ता अनिल बारेसा, जिला ंसगठन मंत्री सुभाष घारू, विकास वैष्णव, उमेश चाष्टा, राजूलाल तेली, गोवर्धनलाल आचार्य, नरेश पुनिया, सत्यनारायण जाट, संजय जैन, रमेश कुमार उज्ज्वल, रामदयाल कुमावत, महेन्द्र कुमार सेनी, प्रमोद कुमार, संदीप कुमार जांगिड़, हनुमान प्रसाद गुप्ता, हरिओमसिंह शक्तावत घटियावली, रमेश कुमार यादव, दिलीप सिंह, गुलाबचन्द मीणा, हंसराज खलवा, शंभूलाल जटिया, रजनीश टेलर, हेमेन्द्र जांगिड़, बृजमोहन, निशा शर्मा, दिनेश डांगी, रामेश्वर प्रजापत आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE