BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2024, 7:08 pm
NEWS : जिला कलक्टर ने ली दुर्ग की व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ दुर्ग की व्यवस्थाओं के संबंध में मंगलवार को जिला कलक्टर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर पर्यटकों के लिए, जिसमें विशेष रूप से महिला पर्यटकों के लिए प्रसाधन सुविधाओं का अभाव है, जिला कलक्टर द्वारा इस बारे में जानकारी चाहे जाने पर संरक्षण सहायक, उपमण्डल चित्तौड़गढ़ द्वारा अवगत करवाया गया कि इस संबंध में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर कार्य पूर्ण करवाए जाने के निर्देश प्रदान किए गए।

जिला कलक्टर ने दुर्ग पर अवैध निर्माण कार्यों व अनाधिकृत निर्माण सामग्री, जिसमें विशेषकर व्यवसायिक कार्य हेतु निमार्ण सामग्री को किले पर ले जाने से रोकथाम जैसे मामलों में प्राचीन संस्मारक तथा पुरातत्वीय स्थल एवं अवशेष अधिनियम के तहत आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की जाकर सूचना प्रदान करने के निर्देश दिए।  उन्होंने पर्यटकों को अधिकृत गाइड्स की सूची तथा क्यूआर कोड्स उपलब्ध करवाए जाने हेतु गाइड्स की सूची/बोर्ड पर्यटन विभाग से प्राप्त कर लगाए जाने एवं अनाधिकृत गाइड्स (लपकों) को रोकथाम हेतु चेतावनी के फलेक्स लगाए जाने हेतु भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

जिला कलक्टर ने अनाधिकृत गाईड्स (लपकों) को बिना टिकट के स्मारकों की परिधि में प्रवेश नहीं दिए जाने हेतु सुरक्षा गार्डों को पाबंद किए जाने हेतु भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया एवं अनाधिकृत गाईड्स (लपकों) की रोकथाम हेतु पुलिस विभाग को नियमित रूप से कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए। बिना टिकिट व्यक्तियों के प्रवेश कि रोकथाम के लिए चेतावनी को प्रदर्शित किए जाने तथा औचक निरीक्षण कर बिना टिकिट पाये जाने पर विधिवत कार्यवाही किए जाने हेतु भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, दुर्ग चित्तौड़गढ़ को निर्देशित किया गया। दुर्ग पर सूरक्षा की दर्ष्टि से महत्वपूर्ण जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने एवं अभय कमाण्ड से कनेक्ट किए जाने हेतु स्थानों को  चिन्हित किए जाने लिए पुलिस विभाग एवं पुरातत्व विभाग एवं नगर विकास न्यास को निर्देशित किया गया।

बैठक में पर्यटकों के सहायतार्थ महत्वपूर्ण पयर्टन स्थलों को सुगम नक्शे तथा क्यू आर कोड के माध्यम से होटल/रेस्टोरेंट आदि स्थानों पर प्रदर्शित किए जाने हेतु जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश प्रदान किए गए। दुर्ग के पूर्वी हिस्से में मादक पदार्थों के सेवन के रोकथाम हेतु एवं अनाधिकृत वाहन प्रवेश की रोकथाम हेतु लोहे की जाली लगाने के लिए एस्टीमेट तैयार किए जाने हेतु भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एवं नगर विकास न्यास के अधिकारियों को निर्देश दिए। टिकिट काउंटर पर भीड़भाड़ तथा ट्रैफिक जाम की स्थिती के रोकथाम हेतु दो जगह टिकिट काउंटर की स्थापना हेतु आवश्यक प्रस्ताव तैयार किए जाने हेतु भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, चित्तौड़गढ़ को दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंन ट्रैफिक जाम रोकथाम हेतु वाहनों की दो लेन में चलाए जाने हेतु उचित सड़क डिवाइडेशन हेतु संबंधित को निर्देश दिए। 

बैठक में दुर्ग पर पर्यटकों हेतु ई-रिक्शा एवं साईकिल की सुविधा प्रदान कराने हेतु आवश्यक कार्ययोजना बनाए जाने हेतु भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, चित्तौड़गढ़ को सुझाव प्रदान किए गए। दुर्ग पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने, सौन्दर्यात्मक कचरा पात्र रखवाए जाने हेतु नगर परिषद को निर्देशित किया गया। रात्रि में प्रकाश व्यवस्था हेतु किले के रंग के अनुरूप प्रकाशित किए जाने हेतु एक जैसे कलात्मक डिजाइन के खम्भे उचित दूरी पर लगाए जाने हेतु नगर विकास न्यास को निर्देश प्रदान किए गए। दूर्ग के आवागमन के रास्तों पर कंटीले झाड़ीयां आदि कि कटाई-छंटाई हेतु भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, चित्तौड़गढ़ को निर्देश प्रदान किए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE