नयागांव। भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित व्यावसायिक संगठन एफआईसीसीआई द्वारा नयागांव पुलिस चौकी प्रभारी रामपालसिंह राठौड़ को सम्मानित किया गया है। गैरकानूनी गतिविधियों और ड्रग माफियाओं के खिलाफ की गई प्रभावी कार्रवाइयों पर वर्ष 2024 के लिए मप्र के श्रेष्ठ पुलिस सेवा अधिकारी के रूप में चयनित कर एफआईसीसीआई चेयरमेन अनिल राजपूत के हाथों प्रशस्ति पत्र प्रदान कर राठौड़ को सम्मानित किया गया। एसपी अंकित जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में राठौड़ को उल्लेखनीय कार्यदक्षता पर यह सम्मान जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।