खरगोन। देश में नई पेंशन योजना के हो रहे विरोध के बीच सरकार ने युनिफाइड पेंशन स्कीम लागू करने की तैयारी शुरु कर दी है, जिसका विरोध शुरु हो गया है। गुरुवार को नेशनल मुवमेंट फार ओल्ड पेंशन स्कीम संगठन के बैनर तले मुख्यालय पर कर्मचारियों ने प्रभावी प्रदर्शन किया। गायत्री मंदिर से रैली के रुप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पुरानी पेंशन योजना बहाल कर नेशनल पेंशन योजना को बंद करने एवं प्रस्तावित युनिफाइड पेंशन स्कीम को लागू न करने की मांग की है।
संगठन के परमानंद डेहरिया, ग्यारसीलाल पटेल आदि ने बताया कि देश के करीब 1 करोड़ नेशनल पेंशन स्कीमधारी केंद्रिय और राज्य शासन के सभी शिक्षक, अधिकारी- कर्मचारी, अर्द्धसैनिक बलों को पूर्ण प्रचलित पेंशन बहाल करने, सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक सुरक्षा को बंद करने की मांग की है, क्योंकि यह सम्मानजनक जीवन यापन के अनुकुल नहीं है। हमारी मांग है कि पुरानी पेंशन योजना ही बहाल की जाए।