BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2024, 11:00 am
BIG REPORT : नीमच में दिखा यातायात पुलिस का एक्शन, चार पहिया वाहनों की उतारी काली फिल्म, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की कार्रवाई, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन, उप पुलिस अधीक्षक यातायात वैशाली सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात उर्मिला चौहान, सूबेदार धर्मेंद्र सिंह गौर एवं यातायात की टीम द्वारा चार पहिया वाहनों पर लगी काली फिल्म को उतारने की कार्यवाही की गई।
यातायात पुलिस द्वारा अभियान के तौर पर चार पहिया वाहनों से काली फिल्म उतारने की कार्रवाई एवं चालानी कार्रवाई की जा रही है आज 11 वाहनों की ब्लैक फिल्म उतरवाई जाकर चालान बनाए गए, चार पहिया वाहनों में काली फिल्म लगी होने के कारण यह बताना मुश्किल हो जाता है कि वाहन में कौन-कौन बैठे हैं या किस तरह का व्यक्ति उसमें सफर कर रहा है ऐसे में कई बार कुछ बड़ी एवं गंभीर घटनाएं भी घटित हो जाती हैं, इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश अनुसार यातायात पुलिस द्वारा चार पहिया वाहनों की काली फिल्म उतारने का अभियान चलाया जा रहा है साथ ही वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं होना या विधिवत नंबर प्लेट नहीं होने से कई बार वाहनों को ट्रेस किया जाना मुश्किल होता है इसलिए विधिवत नंबर प्लेट नहीं होने पर उनके विरुद्ध भी चालानी कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ-साथ शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई एवं अन्य धाराओं में भी यातायात पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
यातायात पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की जाती है कि वह यातायात के नियमों का पालन करें हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं सुरक्षित रहें एवं यातायात के नियमों का पालन करने में पुलिस का सहयोग करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE