मंदसौर। विश्व पर्यटन दिवस पर 27 सितंबर को शाम 7 बजे कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम (संगीत संध्या) का आयोजन होगा। इस आयोजन में कई लोग अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आमजन से भी अधिक से अधिक संख्या में पधारकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने की अपील की गई है।