BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2024, 11:19 am
BIG REPORT : शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण पर चला तहसीलदार का बुलडोजर, खाकी की मौजूदगी में सख्ती के साथ हटाया कब्जा, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण पर पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा चौकी प्रभारी विरेन्द्र सिंह बिसेन की मौजूदगी में तहसीलदार का चला बुलडोजर। वर्षों पूर्व फोकट की जमीन के लालचीयों द्वारा किए गए शासकीय भूमि पर कब्जा कर पत्थर की दिवाले बना ली थी जिन पर अतिक्रमण कर्ताओं द्वारा विरोध के बीच बुल्डोजर से जमीदोज कर दिया गया। 

इन दिनों गांव में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर्ताओं द्वारा अतिक्रमण करने की होडा होड़ मची हुई है। शासकीय भूमि पर अवैधानिक तरीके से अतिक्रमण कर्ता द्वारा किए गए अतिक्रमण पर शिकायत मिलने पर जिला कलेक्टर के आदेशानुसार तहसीलदार नवीन गर्ग द्वारा बुल्डोजर चला कर अतिक्रमण हटाया गया। राजस्व निरीक्षक योगेश चौपड़ा, पटवारी नरेन्द्र योगी, पटवारी सहायक कलाम चूडीगर, पंचायत सचिव नवीन पाटीदार, चोकीदार छगन लाल परमार,चोकीदार परतें सिंह सिसोदिया मुख्य रूप से मौजूद थे। आवागमन हेतु मुख्य मार्ग (आम रास्ते) में पत्थर मिट्टी और गोबर की रोडियां डालकर आमजन का आवागमन पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया था। तहसीलदार द्वारा बंद मार्ग से मटेरियल को बुल्डोजर से हटाकर आवागमन शुरू कर दिया है। 

तहसीलदार नवीन गर्ग ने बताया है कि एक हजार से भी अधिक शिकायतों पर अतिक्रमण हटाने आए तो पता चला यहां पर तो दो से ढाई बीघा शासकीय जमीन पर लोगों द्वारा अवैधानिक तरीके से अतिक्रमण कर पत्थर की दिवाले बना ली थी और आम रास्ते को भी बंद कर दिया था। जिला कलेक्टर के आदेशानुसार अतिक्रमण हटाया गया। इस भूमि पर तहसीलदार से हम पात्र लोगों को पट्टे वितरित करेंगे। 

चौथमल माली का कहना है कि बीना सुचना के एक दिन पूर्व सुचना दी और अचानक ही मेरे पट्टे की जमीन है उस निर्माण कार्य किया गया है फिर भी तोड़ दिया है। वरदीचंद प्रजापत का कहना है कि तहसीलदार ने अपनी मनमर्जी से मुहिम चलाई है। जो अतिक्रमण हटाना था वो तो हटाया ही नहीं। बीना सुचना के मेरे बाड़े की दिवाले गिरा दी गई है। मैं तहसीलदार की शिकायत जिला कलेक्टर को करुंगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE